गौकशी रोकने के लिए एसडीएम व सीओ ने ली मीटिंग, पुलिस कर्मियों को को दिए टिप्स | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गौकशी रोकने के लिए एसडीएम व सीओ ने ली मीटिंग, पुलिस कर्मियों को को दिए टिप्स | New India Times

उत्तर प्रदेश में गत दिनों बुलंदशहर में गौकशी की घटना के बाद बड़े पैमाने पर हुई अराजकता, आगजनी व फायरिंग में एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित दो लोगों की गोली मार कर की गई थी, हत्या के बाद शासन द्वारा हर कीमत पर उतर प्रदेश में गौकशी रोकने के निर्देशों के क्रम में आज दोपहर कोतवाली निघासन में एसडीएम निघासन केशवनाथ गुप्त व सीओ निघासन सविरत्तन गौतम द्वारा सभी पुलिस कर्मियों की मीटिंग लेकर उन्हें अपने अपने क्षेत्रों में गौकशी करने वालों को चिन्हित करने व गौकशी की घटना होने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उपस्थित पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए एसडीएम केशवनाथ गुप्त ने कहा कि गोकशी होने से हिन्दू मुस्लिम समुदायों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है, चुनावों की आसन्न बेला में असामाजिक तत्व किसी तरह की अराजकता न फैलाने पाएं इसके लिए सभी को अपने अपने क्षेत्रों में पैनी निगाह रख कर काम करना होगा जिससे क्षेत्र में अमन कायम रहे।
सीओ निघासन सविरत्तन गौतम ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को गोवंश तस्करी करने वालों कि पहचान करने व गोमांस की तस्करी करने के तरीकों की पहचान कर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत एसडीएम व सीओ के निर्देशन में पुलिस कर्मियों द्वारा निघासन में सड़कों पर पैदल मार्च का आयोजन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version