महापरीनिर्वाण दिवस पर डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर को किया गया अभिवादन | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महापरीनिर्वाण दिवस पर डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर को किया गया अभिवादन | New India Timesभारतरत्न डाॅ बाबासाहेब भिमरावजी आंबेडकर के महापरीनिर्वाण दिवस पर विभिन्न इकाईयों में उन्हें विनम्र अभिवादन किया गया। शहर के भिमनगर में लुंबनी बुद्ध विहार से अनुयाईयों ने भुसावल सडक तक के डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर तिराहे पर कैंडल मार्च निकालकर प्रस्तावित पुतला स्थल पर डाॅ बाबासाहेब को अभिवादन किया। वहीं शहर की सभी स्कूलों में डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर को याद करते हुए अभिवादन सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें न्यू इंग्लिश स्कूल में प्रधानाध्यापक श्री बी.आर. चौधरी की उपस्थिती में डाॅ आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

अध्यापक रुपेश बाविस्कर ने डाॅ आंबेडकर जी के जिवनी पर छात्रों को व्याख्यान दिया। वहीं अध्यापक एस.ए. सुरवाडे ने भिमस्तुती गीत गाया। बोहरा सेंट्रल स्कूल में भी प्रध्यानाध्यापीका श्रीमती वैशाली मोरे की मौजूदगी में छात्रों ने डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर को अभिवादन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version