इम्तियाज चिश्ती, ब्यूरो चीफ दमोह (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ जे विजय कुमार कल प्रात: 11 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज में विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत नियुक्त गणना पर्यवेक्षक-सहायक-माईक्रो आब्र्जवर एवं मतगणना अभिकर्ताओं के प्रशिक्षण में पहुंचकर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर एसडीएम रवीन्द्र चौकसे विशेष रूप से मौजूद रहे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ जे विजय कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि प्रशिक्षण गंभीरता से लें, मन में कोई शंका हो तो उसका निराकरण कर लें, घबराए नहीं। उन्होंने कहा मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बताई जा रही बातों को गंभीरता से सुनें। डॉ. कुमार ने इस दौरान मौजूद अधिकारियों से कई प्रश्न भी किये। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर गगन विशेन, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एन. हसन, आलोक सोनवलकर, कार्यपालन यंत्री श्री ठाकुर एवं मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।
