शायर ताबिश नैयर ने सांस्कृति विभाग द्वारा मध्यप्रदेश ऊर्दू अकादमी के मुशायरे में लिया हिस्सा | New India Times

इम्तियाज चिश्ती, दमोह/भोपाल (मप्र), NIT:

शायर ताबिश नैयर ने सांस्कृति विभाग द्वारा मध्यप्रदेश ऊर्दू अकादमी के मुशायरे में लिया हिस्सा | New India Times

किसी गरीब पड़ोसी पे क्या गुजरती है।
अमीर लोग कहाँ इतना ध्यान रखते हैं।।

भोपाल में संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश ऊर्दू अकादमी द्वारा राज्य संग्रहालय में रविवार रात 9 बजे से नातिया मुशायरा का आयोजन हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश के 9 संभाग से ऊर्दू के मशहूर चयनित 22 शायरों ने हिस्सा लिया, जिसमें सागर संभाग से प्रसिद्ध शायर ताबिश नैयर ने शिरकत की और दमोह जिले का नाम रौशन किया। मध्यप्रदेश प्रदेश ऊर्दू अकादमी की सचिव नुसरत मेंहदी के अलावा प्रदेश के अन्य संभागों से आये शायरों ने कलाम पढ़े।

शायर ताबिश नैयर ने सांस्कृति विभाग द्वारा मध्यप्रदेश ऊर्दू अकादमी के मुशायरे में लिया हिस्सा | New India Times

वहीं आकाशवाणी छतरपुर में आयोजित ग़ज़ल के मुशायरे में भी हिस्सा लिया जिसमें शायर ताबिश नैयर की गज़लों का प्रसारण 7 दिसंबर रात 9.30 से होगा। गौर तलब है कि देश प्रदेश में दमोह जिले को अपनी गज़लों, नज़्मों से गौरवान्वित करने वाले शायर ताबिश नैयर अपने पिता मशहूर उस्ताद शायर हाजी नैयर दमोह के नक्शे कदम पर चलते हुये देश और दुनियां में अपना और अपने जिले व प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर दमोह जिले के साहित्य समाज और रचनाकारों ने मुबारकबाद दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version