ग्वालियर में दादी के साथ बाजार गई 3 साल की मासूम बच्ची साथ छूटने से बिछड़ी, डायल 100 एफ़आरवी ने परिजनों से मिलाया | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में दादी के साथ बाजार गई 3 साल की मासूम बच्ची साथ छूटने से बिछड़ी, डायल 100 एफ़आरवी ने परिजनों से मिलाया | New India Times

5 दिसंबर 2018 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में एक कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि जिला ग्वालियर थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में गोसीपुरा छोटी लाइन रेलवे स्टेशन के पास एक 3 साल की बच्ची मिली है जो अपने बारे मे कुछ बता नहीं पा रही है। राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम के द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल थाना बहोड़ापुर एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर को सूचित करते हुये डायल 100-वाहन (एफ.आर.व्ही.) भेजा गया जिनके द्वारा मौके पर पहुँचकर बच्ची को अपने संरक्षण में लिया तथा बच्ची के माता पिता की तलाश शुरू की।

प्राप्त जानकारी अनुसार सत्यनारायण कॉलोनी टेकरी निवासी टीपू सुल्तान की 3 वर्षीय बच्ची निखत अपनी दादी के साथ बाजार गयी थी जो की साथ छूटने से बिछड़ गयी जिसकी सूचना पर डायल 100-वाहन एफ.आर.व्ही. पुलिस स्टाफ आरक्षक राजपाल गुर्जर द्वारा मौके पर पहुँचकर बच्ची को अपने साथ लेकर परिजनों को तलाश किया और परिजनों की जानकारी मिलने पर जाँच पड़ताल के बाद बच्ची को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया। डायल 100 स्टाफ की तत्परता तथा प्रयासों के कारण मासूम बच्ची अपने परिजनों के पास सुरक्षित पहुंच पायी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version