नाॅलेज टूर में विघार्थियों ने सीखे व्यावहारिक गुण | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नाॅलेज टूर में विघार्थियों ने सीखे व्यावहारिक गुण | New India Times

जामनेर की बोहरा सेंट्रल स्कूल के बच्चों को प्रधानाध्यापिका श्रीमती वैशाली मोरे की अनूठी पहल के चलते व्यावहारिक तथा तकनिकी अध्ययन का अवसर प्राप्त हुआ है। नाॅलेज टूर में विघार्थियों ने शहर के शापिंग मॉल मे जाकर माॅल के कामकाज का ब्योरा लिया। उसमें बच्चों ने ग्राहकों तथा शाॅप कीपर्स के बीच चीजों की खरीदारी के बाबत व्यावहारिक जानकारियां लीं। वहीं गीताधाम पर बने नगरपरीषद के जलशुद्धिकरण केंद्र पहुंचकर छात्रों ने वाटर फिल्टर की तकनिकी जानकारी भी प्रैक्टिकली समझ ली। प्रधानाध्यापिका श्रीमती मोरे की इस अनूठी पहल से छात्रों को आम जनजीवन से घुलने मिलने का मौका मिला।

श्रीमती मोरे ने कहा कि वैसे तो हम लोग बच्चों से किताबी पढाई कराते ही हैं लेकिन साथ ही अगर छात्रों को आम जनजीवन में व्यावहारिक तथा तकनिकी, साइंस्टेफिक नाॅलेज प्रैक्टिकली देने पर जोर दें तो बच्चों को जल्दी समझ में आता है क्योंकि उनकी ग्रासमिंग पावर बेहतर ढंग से विकसित होती है। इस टूर में संस्था अध्यक्ष श्री अनील बोहरा का स्कूल प्रशासन को अनमोल सहयोग मिला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version