भोपाल में तलाश - ए-जौहर एवं नआतिया मुशायरा सम्पन्न | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, भोपाल /बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भोपाल में तलाश - ए-जौहर एवं नआतिया मुशायरा सम्पन्न | New India Times

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी भोपाल (संस्कृति विभाग) द्वारा राज्य संग्रहालय में तलाश-ए- जौहर नामक कार्यक्रम व नआतिया मुशायरा सम्पन्न हो गया है।

प्रारम्भ में अकादमी की सचिव एंव अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा डाॅ0 नुसरत मेहदी ने अतिथियों को किताबें भेंट कर स्वागत सत्कार किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा पूरे प्रदेश के शायरों, साहित्यकारों एवं कलाकारों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। अकादमी द्वारा 10 संभागों में यह आयोजन किये जायेंगे। नए रचनाकारों की खोज के लिए ‘तलाश-ए- जौहर’ के नाम से भोपाल संभाग का पहला आयोजन है। इस तरह के आयोजन प्रदेश के 09 संभागों में भी होंगे। निर्णायकों के द्वारा 22 शायरों का चयन किया गया है, उनको अकादमी के आयोजनों में आमंत्रित किया जायेगा। 21 साल से 66 साल तक की आयु के 50 रजिस्टर्ड रचनाकारों ने कलाम पेश किया। सबसे कम आयु के श्री तैमूर मलिक ने बेहतरीन ग़ज़ल सुना कर बहुत वाह-वाही लूटी। इस आयोजन के निर्णयाक श्री ज़फ़र सेहबाई, श्री अयाज़ क़मर एवं आरिफ़ अली आरिफ़ थे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री ग़ौसिया सबीन ने की। तलाश – ए- जौहर के पश्चात रात्रि में राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में तारिक़ निज़ाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए नआतिया मुशायरे में श्री तारिक़ निज़ामी, (जबलपुर) , श्री क़ासिम इलाहाबादी, (शहडोल) ,श्री रफ़ीक़ रीवानी (रीवा), सुश्री सबीहा सदफ़ (रायसेन) ,डाॅ0 ओरिना अदा, सुश्री सीमा नाज़, श्री शफ़क़ नैयरी, श्री शरीफ़ अंसारी,श्री अज़ीज़ रोशन, भोपाल,श्री सुलेमान मजाज़, (कोरवाई) , श्री फ़रमान ज़ियाई (सिरोंज) ,श्री विजय कलीम, सुश्री राना जै़बा (ग्वालियर) , श्री ताबिश नैयर दमोही, (दमोह) , श्री मौलाना हारून अना क़ासमी, (छतरपुर) ,श्री इस्हाक़ नूर, श्री नूह आलम, इन्दौर, श्री अफ़ज़ाल दानिश (बुरहानपुर) , श्री शब्बीर शादाब( धार) , अफ़रोज़ सहर ( उज्जैन) , श्री फ़हीम दानिश ( होशंगाबाद) , मौलाना रफ़ीक ( श्योपुर) ने अपने नआतिया कलाम से उपस्थित जनों को आनंदित किया। मुशायरे का संचालन प्रख्यात पत्रकार एंव प्रसिद्ध शायर श्री नूह आलम (इंदौर) ने किया। अकादमी की ओर से मुमताज़ खान ने आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version