पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या | New India Timesजुन्नारदेव विकासखंड के दमुआ थाना अंतर्गत एक मामले में जब एक युवक ने अपनी प्रेमिका को किसी अन्य व्यक्ति के साथ मात्र बात कर लिए जाने के आधार पर ही अवैध संबंध मानकर उसे मौत के घाट उतार दिया जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जुन्नारदेव अनुविभाग के दमुआ थाना क्षेत्र में बीते 6 नवंबर 2018 को आरोपी युवक संजय उईके ने अपनी प्रेमिका ज्योति कुमरे (19 वर्ष) को सारणी रोड स्थित झिर्रीघाट के जंगलों में घुमाने के बहाने ले गया और फिर वहां उसका गला घोटकर हत्या कर दी। झिर्रीघाट के इस घाट में अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार देने के बाद उसके मन में सहसा ही यह डर सताने लगा कि वह शव की शिनाख्त किए जाने पर पुलिस की गिरफ्त में आ सकता है। तब उसने 2 दिन बाद फिर घटनास्थल पर पेट्रोल लेकर पहुंच गया जहां ज्योति कुमरे के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फिर वह निश्चिंत हो गया। घटना की वीभत्ससा को देख कर जिला पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के द्वारा एसडीओपी अभिलाष धारू के नेतृत्व में जांच दल गठित कर दिया गया था। अनुविभागीय अधिकारी अभिलाष धारु के निर्देशन में दमुआ पुलिस के द्वारा इस मामले में लगातार मेहनत और समझदारी से कार्य करते हुए अंततः आरोपी युवक संजय उईके को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक संजय उइके पर भादवि की धारा 302, 201 और 364 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version