टाटा एआईजी द्वारा जलगांव में आयोजित खान्देश रन मैराथान स्पर्धा के 10 किमी श्रेणी में जामनेर के विलास डोईफोडे ने प्राप्त किया दूसरा स्थान | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

टाटा एआईजी द्वारा जलगांव में आयोजित खान्देश रन मैराथान स्पर्धा के 10 किमी श्रेणी में जामनेर के विलास डोईफोडे ने प्राप्त किया दूसरा स्थान | New India Times

टाटा एआईजी द्वारा जलगांव मे आयोजित खान्देश रन मैराथान स्पर्धा के 10 की . मी श्रेणी मे पलासखेडा मिराचे तहसिल जामनेर जिला जलगांव का विलास विश्वनाथ डोईफोडे दुसरे नंबर पर रहा। 2 दिसंबर कि सुबह सागर पार्क से आरंभ इस मैराथान मे 3, 5 और 10 किमी की दूरी की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था जिसमें खुले प्रवर्ग के हजारों महिला और पुरुष धावकों ने हिस्सा लिया। 10 किमी स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करने वाले विलास को आयोजकों ने 10 हजार रुपए नकदी देकर सम्मानित किया।

टाटा एआईजी द्वारा जलगांव में आयोजित खान्देश रन मैराथान स्पर्धा के 10 किमी श्रेणी में जामनेर के विलास डोईफोडे ने प्राप्त किया दूसरा स्थान | New India Times

विदीत हो कि 38 वर्ष के इस धावक ने अब तक कई खुली मैराथान स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया है। घर की माली हालात खराब होने के चलते मजदूरी कर परीवार का पेट पालने वाले विलास का दौड के प्रति जुनून इतना प्रभावी है कि वह कई बार प्रशिक्षण के लिए अपने पैतृक गांव पलासखेडा मिराचे से जामनेर तक कि 15 कीमी की दूरी भागकर ही तय करते हैं। न कोई कोच और ना ही आधुनिक संसाधन खरीदने की हैसियत इस मुफ़लिसी को झेल रहे विलास ने कभी भी कोई शिकायत नहीं की। बस वह दौड के प्रति अपने जुनून को इस कदर आजमाना चाहता है कि किसी अंतर्राष्ट्रीय मैराथान में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की ऐसी क्षमता विकसित कर सके कि जिससे भारत का नाम रौशन हो जाए। विलास के रोजनामचे से परीचित उनके चाहने और जानने वालों में यही अपेक्षा व्यक्त की जा रही है कि विलास के जज्बे की सरकारी महकमे से जरासी कद्र कि जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version