विश्व विक्लांग दिवस पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 3 दिसंबर को | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विश्व विक्लांग दिवस पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 3 दिसंबर को | New India Times

कलेक्टर डाॅ. सत्येंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एंव निशक्तःजन विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय विक्लांग दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर खेलकूद एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरहानपुर में किया गया है। विभाग की उप संचालक एंव एसडीएम सुश्री विशा माधवानी ने बताया कि : (1)ट्राय सायकल रेस में 18 वर्ष से अधिक के निशक्तःजन, जिनके पास स्वंय की सायकल हो, सम्मिलित हो सकते हैं। (2)निबंध प्रतियोगिता में ” स्वच्छ भारत ” और ” पर्यावरण संरक्षण ” के शीर्षक पर 8 से 15 वर्ष के निशक्तःजन,, तथा ” भारत में सामाजिक न्याय के लिए क़ानूनी प्रावधान ” और ” भारत के त्योहार ” के शीर्षक पर 21 वर्ष से अधिक के निशक्तःजन भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही एकल एंव ग्रूप में संगीत प्रतियोगिता एंव प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। संगीत प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक निशक्तःजन संगीत की सीडी या पेन ड्राइव में एक दिन पूर्व कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। कलेक्टर ने जिले के समस्त निशक्तःजनों से इस आयोजन में शामिल होने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version