अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार) NIT:

फेमिना लायंस क्लब भागलपुर की अध्यक्षा सारिका खेत्रीवाल ने एनआईटी संवाददाता को बताया कि, हर इंसान को जीने का हक़ है, इसे लूमबा फाउंडेशन ने कर दिखाया। सारिका ने कहा कि इस ट्रस्ट ने लायंस क्लब के साथ मिलकर विधवा महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने की राह दिखाई है।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज लायंस क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना की सदस्या ने विधवा महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की। इन महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उनको स्वालंबी बनाया गया जिससे कि वो अपनी और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लायंस क्लब की महिलाओं की उपस्थिति को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता था कि, कुछ एक को छोड़ , लगभग हर महिलाएं समाजिक कार्य पूरी निष्ठा से कर सकती हैं।
कार्यक्रम का संचालन भागलपुर लायंस क्लब की अध्यक्षा सारिका खेत्रीवाल ने किया। साथ में पुर्व अध्यक्षा सुनीता सिंघानिया, सचिव निधि सेठ, कोषाध्यक्ष मोनिका बेजवानी, शशि मोहता, रश्मि अग्रवाल, लायन ममता, लायन राखी, लायन पूनम, लायन उमा, लायन ममता, लायन संजीता, लायन रश्मि , लायन किरण, लायन उषा दलनिया, लायन बीना शर्मा, लायन पूजा,लायन अरुणिमा सहित कई लायन सदस्या उपस्थित थीं।
कार्यक्रम की सफलता के लिए फेमिना लायंस क्लब की अध्यक्षा सारिका ने सभी को धन्यवाद दिया।
