दबंगों ने किया बुजुर्ग महिला प्रधान पर जानलेवा हमला, पीड़िता अस्पताल में भर्ती | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ मुरादाबाद (यूपी), NIT:

दबंगों ने किया बुजुर्ग महिला प्रधान पर जानलेवा हमला, पीड़िता अस्पताल में भर्ती | New India Times

मुरादाबाद जिला के भगतपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक बुजुर्ग महिला प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद जनपद के थाना भगतपुर क्षेत्र स्थित गांव कोटला लगना में नफीसा नाम की एक बुजुर्ग महिला प्रधान के पद पर हैं। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारी कोटला नगला गांव में विकास कार्यों की जांच करने के लिए आए थे और महिला प्रधान नफीसा अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की जांच करा रही थी। प्रधान महिला का आरोप है कि इसी बीच गांव के दबंग बाबू अनीस खुर्शीद व जलीस वहां आए और उन्होंने महिला प्रधान पर अचानक हमला बोल दिया व महिला के साथ मार पीट करने लगे जिससे बुजुर्ग महिला को काफी चोटे आई हैं, इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल महिला प्रधान को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित महिला प्रधान ने हमलावरों के खिलाफ भगतपुर थाने में तहरीर दे दी है। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version