उत्तर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी फातिमा रसूल सिद्दीकी एवं महापौर आलोक शर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

उत्तर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी फातिमा रसूल सिद्दीकी एवं महापौर आलोक शर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के उत्तर विधानसभा छेत्र आरिफ नगर में बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच मतदान के बाद झड़प हो गई थी। इसी बात से नाराज़ हो कर महापौर आलोक शर्मा और बीजेपी विधायक प्रत्याशी फातमा रसूल सिद्दीकी ने अपने समर्थकों के साथ डीआईजी बंगाल चौराहे पर पहुंच कर रोड को जाम कर दिया था।
गौतम नगर थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने NIT सांवाददाता से बात करते हुये बताया कि डीआईजी बंगले के बाहर चक्काजाम करने वाले महापौर आलोक शर्मा और भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी फातिमा रसूल सिद्दीकी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन धारा 341, 188, 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा इकबाल शादाब, रवींद्र अवस्थी, जीतेंद्र और अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version