चुनाव खर्च का ब्यौरा न देने वाले ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दो अभ्यर्थियों के खिलाफ होगी कार्रवाई | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ ग्वालियर (मप्र), NIT:

चुनाव खर्च का ब्यौरा न देने वाले ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दो अभ्यर्थियों के खिलाफ होगी कार्रवाई | New India Times

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 14-ग्वालियर ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे दो अभ्यर्थियों ने अभी तक केवल एक बार ही अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किया है। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के दिनांक से निर्वाचन की अवधि तक तीन बार अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा व्यय प्रेक्षक को निरीक्षण कराने के लिये देना था। इनके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा-171-झ के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण के रिटर्निंग ऑफीसर नरोत्तम भार्गव ने बताया कि विधानसभा का चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी रामसिया परिहार राष्ट्रीय रक्षक मोर्चा एवं बलवीर सिंह आम आदमी पार्टी ने अभी तक केवल एक बार ही अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version