हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

जनपद सीतापुर में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत माध्यमिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर के सभागार में एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन दिखाया। वर्तमान युग में विज्ञान का चारों तरफ बोलबाला है। आज कोई व्यक्ति ही शायद विज्ञान से या विज्ञान की तकनीक से वंचित हो। आजकल सभी विज्ञान की देन से ही घर बैठे ही एक क्लिक पर ही देश-विदेश में क्या हो रहा है क्या नहीं हो रहा है कौन से आविष्कार हो रहे हैं क्या उसके फायदे हैं सब प्राप्त कर लेते हैं, जैसा कि विज्ञान का एक वर्ड है प्रौद्योगिकी जो आज साइंस प्रौद्योगिकी पर ही निर्भर है, जैसा कि प्रौद्योगिकी का अर्थ है विज्ञान के नियमों एवं संसाधनों के अनुप्रयोग से मानव हित के संसाधनों का निर्माण ही प्रौद्योगिकी कहलाता है इसी क्रम में आज राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में छात्रों ने विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित अनेक मनमोहक एवं सुविधापरक मॉडलों का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महमूदाबाद, काल्विन इंटर कॉलेज समेत जनपद के सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों में स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संबंधी मुद्दे, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, मानव कल्याण में विज्ञान का महत्व, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, सूचना संचार परिवहन प्रौद्योगिकी सहित गणित आदि विषयों पर मॉडल एवं प्रोजेक्ट तैयार कर प्रदर्शित किए गए उक्त प्रदर्शनी में प्रदर्शित मॉडल एवं प्रोजेक्ट से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं जागरूकता प्रदर्शित हो रही थी।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडल प्रोजेक्ट के मूल्यांकन हेतु 5सदस्यीय निर्वाचन मंडल द्वारा छात्र-छात्राओं का निरीक्षण/परीक्षण किया गया निर्वाचन मंडल में कुलदीप कुमार, ममता अग्निहोत्री, रामसनेही, डॉक्टर योगेश दिक्षित, वंदना तिवारी ने प्रतिभागियों का निरीक्षण/परीक्षण कर सर्वश्रेष्ठ मॉडल/प्रोजेक्ट का चयन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने हेतु निर्णय किया एवं प्रथम बीस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को एक-एक हजार रुपए का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी मे जिला विद्यालय निरीक्षक सीतापुर, सरेद्र सिंह प्राचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, अशोक कुमार मिश्र सहायक वित्त लेखाधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान समेत अन्य लोग उपस्थित रह कर प्रतिभागी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा प्रदर्शनी को सफल आयोजन के लिए आर एम एस ए में कार्यरत शिव कुमार एवं मनोज कुमार राठौर को सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
