प्रशासन की मुस्तैदी से टीकाकरण अभियान ने पकड़ा जोर, लक्ष्य को पाना है मकसद: डाॅ सोनवने | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

प्रशासन की मुस्तैदी से टीकाकरण अभियान ने पकड़ा जोर, लक्ष्य को पाना है मकसद: डाॅ सोनवने | New India Times

केंद्र तथा राज्य सरकार के स्वास्थ विभाग द्वारा आरंभ की गई गोवर – रुबेला टीकाकरण अभियान योजना ने प्रशासन की मुस्तैदी के कारण जामनेर तहसील क्षेत्र में काफ़ी जोर पकड लिया है। इस मुहिम के तहत 9 महीने से 15 साल के आयु वाले सभी बच्चों को गोवर और रुबेला का टीकाकरण कराया जाना है। क्षेत्र की सभी निजी, सरकारी, सरकार वित्त पोषित संस्थाएं, मदरसों में अध्ययनरत छात्रों को यह टीकाकरण निःशुल्क कराया जाना है। फत्तेपुर न्यू इंग्लिश स्कूल में जिला परीषद स्वास्थ सभापति श्रीमती रजनी चौहान की उपस्थिति में छात्रों को टीका लगवाया गया। वहीं शेंदुर्नी में तहसिलदार नामदेव टिलेकर ने मुहिम की अध्यक्षता की।

संवाददाता से बातचीत में तहसील स्वास्थ अधिकारी डाॅ श्री राजश सोनवने ने बताया कि इस अभियान की जनजागृति के लिए सभी शिक्षा संस्थानों से समन्वय बनाया गया है। स्वास्थ विभाग की कुल 632 टीम्स बनायी गयी है। जामनेर शहर में 17622 और ग्रामीण में 86411 कुल 1,04033 बच्चों को टिकाकरण कराया जाना है। सभी प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों में टीकाकरण कि सुविधा उपलबद्ध करायी गयी है। इस राष्ट्रीय कर्तव्य में जिलाधिकारी के अध्यक्षता वाली समिती सदस्य, सभी जनप्रतिनिधी, उपजिला अस्पताल के डीन डा श्री विनय सोनवने गणमान्यो का अनमोल सहयोग मिल रहा है। जल्द ही हम लक्ष्य को हासिल कर लेंगे, ऐसा विश्वास डाॅ सोनवने ने व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version