मतदाता जागरूकता के लिये बनाई गई एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला एवं हुआ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मतदाता जागरूकता के लिये बनाई गई एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला एवं हुआ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सतेन्द्र सिंह के निर्देश पर कमल टॉकीज़ से शनवारा चौराहे तक मतदाता जागरूकता के लिये मानव श्रृंखला बनायी गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष और कॉलेज के वयस्क विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा कमल टॉकीज़ के पास मतदाता जागरूकता के लिये हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया। कलेक्टर डाॅ. सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री शीलेन्द्र सिंह और निगमायुक्त श्री पवन सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। तस्नीम मर्चेंट, मोहम्मद मर्चेंट सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 500 से अधिक लोगाें ने शिरकत की और निर्धारित फार्मेट में हस्ताक्षर कर जिले के मतदाताओं को हस्ताक्षर करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के लोक महोत्सव में सभी मतदाताओं की आहुति जरूरी है।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिले के मतदाताओं से 28 नवम्बर 2018 को विधानसभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है। लोकतंत्र में चुनाव का बहुत अधिक महत्व है। जनता वोट के माध्यम से अपनी पसंद की सरकार चुनती है। वह सरकार पांच साल तक जनता पर राज करती है। चुनाव आयोग की मंशा है कि लोकतंत्र में विश्वास और शासन की औचित्यपूर्णता के लिये अधिकाधिक मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाना आवश्यक है। चुनाव आयोग द्वारा पिछले चार माह से स्वीप प्लॉन के तहत मतदाता जागरूकता अभियान व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version