मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ए.डी.पी.ओ. अनिलसिंह बघेल ने बताया कि जिला अभियोजन दफ़्तर बुरहानपुर में आज संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया और संविधान एवं उसके महत्व पर चर्चा की गयी। इस अवसर अभियोजन अधिकारीगण श्री रामलाल रंधावे, श्री प्रकाश सोलंकी, श्री सुनील कुरील, श्री रतन सिंह भंवर, श्री सुरेन्द्र सिंह वास्कले, श्री अनिल सिंह बघेल, श्री कपिल कोचले, श्री जितेन्द्र जायसवाल, श्री सुरेश जोशी एवं श्री अनिलसिंह जमरे उपस्थित रहे।
