बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ली चुटकी, कहा- कमलनाथ को सीएम बनने का है शौक | New India Times

प्रफुल्ल सोनी/पीयूष मिश्रा, लखनादौन/सिवनी (मप्र), NIT:

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ली चुटकी, कहा- कमलनाथ को सीएम बनने का है शौक | New India Times

शुक्रवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनादौन विधानसभा मुख्यालय के म्युनिसपिल ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कुछ दिन बाद मध्यप्रदेश की महान जनता ने तय करना है कि प्रदेश का शासन किस पार्टी के पास होगा। ढोल नगाड़े बजने लगे हैं, सेनाएं आमने सामने खड़ीं हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि,”एक ओर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है। मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि जरा मध्यप्रदेश की जनता को बताईए कि आपकी सेना का सेनापति कौन है? एक राजा, एक महाराजा और एक थका हुआ उद्योगपति, कौन है ये तो जरा बताइए।” उन्होंने जनता से सवाल करते हुए पूछा कि, बताना चाहिए कि नहीं बताना चाहिए। ये कांग्रेस पार्टी अपना नेतृत्व भी जाहिर नहीं कर सकती क्योंकि उनके पास ऐसा कोई नेता ही नहीं है जो मध्यप्रदेश की जनता स्वीकार कर सके।

राहुल बाबा दिन में सपने देख रहे: अमित शाह

अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि,” कांग्रेस वाले जैसे भी हों उनके हौंसले की तारीफ करनी होगी। उन्होंने जनता से पूछा कि विरोधी के अच्छे गुणों का बखान करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए। कांग्रेस वाले बड़े हिम्मत वाले हैं। अभी मैं बैंगलोर से लौट रहा था। एयरपोर्ट के वेटिंग रूम में टेलीविजन पर राहुल बाबा की सभा देख रहा था। वो कह रहे थे कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। मैंने देखा सभा में दिन है या रात। सपने रात में देखने चाहिए। राहुल बाबा सपने जरूर देखने चाहिए रात को देखते हैं दिन में नहीं।” जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तबसे अब तक के चुनाव का इतिहास देख लो, हर जगह भाजपा की सरकार बनी है।

कमलनाथ को सीएम बनने का शौक’

सभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनने का शौक है। ये हमसे पूछ रहे थे कि भाजपा ने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र में भाजपा के साढ़े चार साल सत्ता में आए हुए हैं, जबकि चार पीढ़ी से कांग्रेस सत्ता में रही। अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ 55 साल का हिसाब लेकर आएं और बताएं कि इन सालों में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया।

अमित शाह ने राहुल बाबा को सभा में चुनौती देने की बात कहते हुए कहा कि,” राहुल बाबा इंदौर के सराफा बाजार में लाखों की भीड़ के सामने आएं और 55 साल के कामों को बताएं। कांग्रेस ने 55 साल में जितने काम नहीं किए उससे कहीं ज्यादा मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने 15 साल में कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version