ईद ए मिलाद के मौके पर “उम्मीद एजुकेशनल एंड वेलफेयर संस्था” की ओर से जुलूस ए मोहम्मदी का हुआ स्वागत | New India Times

सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

ईद ए मिलाद के मौके पर “उम्मीद एजुकेशनल एंड वेलफेयर संस्था” की ओर से जुलूस ए मोहम्मदी का हुआ स्वागत | New India Times

कल पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्मदिवस था। इस दिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के तौर पर मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक अरबी के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख, 571ईं. के दिन ही इस्लाम के सबसे महान नबी और आखिरी पैगंबर का जन्म हुआ था। जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 2018 में 21 नवंबर यानी कल था। इस अवसर पर
उम्मीद एजुकेशनल एंड वेलफेयर संस्था की ओर ईद-ए-मिलाद के जुलूस ए मोहम्मदी का गुलाब के फूल देकर स्वागत किया गया। इस प्रोग्राम में संस्था के अध्यक्ष सलीम शेख, बहारे मदीना मदरसा धुले के नाजीमे आला हाजी सलाहुद्दीन शेख, जहीकोद्दीन शेख, ऑड. हनीफ शेख, नईम शेख, शेख अजीम, मिर्जा अासिफ, मुनैव्वर शेख, शारुख शेख आदि मान्यवर उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version