कांग्रेस के पंडाल में घुसे शक्ति सिंह, कांग्रेसियों की जम कर ली क्लास, शौचालय निर्माण में संलिप्त कांग्रेसियों पर आदिवासियों को छलने का लगाया आरोप | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ सिवनी (मप्र), NIT:

कांग्रेस के पंडाल में घुसे शक्ति सिंह, कांग्रेसियों की जम कर ली क्लास, शौचालय निर्माण में संलिप्त कांग्रेसियों पर आदिवासियों को छलने का लगाया आरोप | New India Times

विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में जुटी कांग्रेस पार्टी द्वारा लखनादौन सीट से प्रत्याशी योगेंद्र सिंह बाबा के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से विगत दिवस घंसौर ग्यारस मडई में लगाए गए कांग्रेसी पंडाल में अचानक पहुंचे शक्ति सिंह ने ऐसी भाषण बाजी की जिसके चलते वहां मौजूद कांग्रेसियों में अफरा-तफरी मच गई। कांग्रेसी पंडाल में पहुंचने के बाद जैसे ही उनके हाथ माइक लगा उन्होंने कांग्रेसियों को नसीहत देना शुरू कर दिया, बल्कि घंसौर क्षेत्र में शौचालय निर्माण में घंसौर के कुछ कांग्रेसियों की संलिप्तता के चलते आदिवासियों को छलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में विद्यमान कुछ पदाधिकारी और कुछ भाजपाई मिलकर आदिवासियों को छलने का काम कर रहे हैं। शौचालय निर्माण में भारी अनियमितता के पीछे कहीं न कहीं इनका हाथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी योगेंद्र सिंह की जीत सुनिश्चित है वह इसलिए चुनाव नहीं जीतेंगे की कुछ कांग्रेसी उनका प्रचार प्रसार करें, चुनाव में जीत का श्रेय लेने का प्रयास आदिवासियों को छलने वाले कुछ कांग्रेसी नेता कतई ना करें यदि योगेंद्र सिंह बाबा चुनाव जीतेंगे तो केवल अपने सहज और सरल स्वभाव के चलते चुनाव में जीत हासिल करेंगे। पंडाल में मौजूद कुछ कांग्रेसियों पर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जिनका कोई वजूद और औचित्य नहीं वह यहां कांग्रेसी पंडाल में बैठकर राजनीति और समाज की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो कांग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्कासित हूं मेरे निष्कासन का एक वर्ष शेष रह गया है, अगर मुझे फिर 6 साल के लिए निष्कासित करना है तो कर दो शौचालय निर्माण में कुछ कांग्रेसियों ने भाजपा के कुछ व्यापारी नुमा नेताओं के साथ मिलकर सरकार की ओर से शौचालय निर्माण के लिए आवंटित की जाने वाली राशि में भारी घालमेल किया है जिसे जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है, कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे और योगेंद्र बाबा मंत्री बन जाएंगे और उसके बाद तुम व्यापारी नुमा कांग्रेसी नेता क्या करोगे? कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेता हैं लेकिन 5 साल तक इन वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी कर व्यापारी नुमा नेता मलाई काटते हैं। एक ही परिवार में बड़ा भाई कांग्रेस में तो छोटा भाई भाजपा में या बड़ा भाई भाजपा में तो छोटा भाई कांग्रेस में क्या यही नीति नीति निष्ठावान कांग्रेसियों की है शक्ति सिंह घंसौर के बाहुबली नेता माने जाते हैं? शायद यही वजह है कि कांग्रेस के पंडाल में पहुंच वहां मौजूद कुछ कांग्रेसियों पर सीधे तौर पर निशाना साधने के बावजूद मौजूद कांग्रेसी मुंह ताकते रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version