पुरुषोत्तम कामठे, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
श्री वसंतराव नाईक शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालय में प्रति दिन लगभग 1500 मरीज इलाज के लिए आते हैं लेकिन मरीजों के लिए ओपीडी में स्ट्रेचर व व्हीलचेयर का अभाव है जिस कारण मरीजों को परिजनों को उठा कर ओपीडी में लाना पडता है। जिससे मरीजों और परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक श्री वसंतराव नाईक शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालय यवतमाल में प्रति दिन लगभग 1500 मरीज इलाज के लिए आते हैं। मरीजों की इतनी संख्या होते हुए भी सिर्फ 1 ऑडबोय और 1 स्ट्रेचर ओपीडी विभाग में दिया गया है। जिसकी वजह से मरीजों को काफी तकलीफ से गुजरना पड रहा है। इस विषय में अधिष्ठाता अशोक राठोड़ को कई बार विनती की गई के बाह्यरुग्न विभाग में कम से कम 5 स्ट्रेचर और 5 व्हील चेअर राखी जाए लेकिन अधिष्ठात ने इस बात पर कभी ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से यवतमाल जिले की जनता का आक्रोश दिनों दिन बढ़ता जा राहा है।
साथ ही हॉस्पिटल परिसर में फैली गन्दगी की वजह से मरीजों के साथ-साथ उनके साथ आने वाले लोगों के स्वाथ्य को खतरा बना रहता है। वॉर्ड में लगाई गई पीने के पानी की मशीनों के बंद होने की वजह से मरीजों को पीने का पानी खरीद कर पीना पड रहा है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
