ग्वालियर में मोबाइल चोर गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​ग्वालियर में मोबाइल चोर गिरफ्तार | New India Timesग्वालियर एसपी डॉ. आशीष के निर्देशानुसार आरोपियों की धरपकड अभीयान जारी है।इस अभियान के तहत कम्पू थाना पुलिस के थाना प्रभारी महेश शर्मा , सब इन्स्पेक्टर रीना शाक्य , सन्दीप आदि ने कार्रवाई करते हु धीरज के नाम के मोबाइल चोर गिरफ्तार कर चोरी की मोबाइल व कुछ नगदी बरामद की है।

ग्वालियर एसपी डॉ आशीष से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार मोबाइल चोर आरोपी धीरज के पास से 5 मोबाइल बरामद किये गये हैं तथा कुछ कैश रकम भी बरामद हुई है। यह आरोपी मोबाइल से बात करने  का बहाना करके मोबाइल लेकर भाग जाता था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में कुछ और चोरी की वारदातों के खुलासे की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version