प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में व्याप्त भृष्टाचार को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने दिया धरना | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में व्याप्त भृष्टाचार को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने दिया धरना | New India Times

प्रधान मंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत हो रही गडबडी को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले ने आदर्श नगर पंचायत हरगांव के कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगाँव नगर पंचायत के सामने प्रधानमंत्रीआवास योजना में व्याप्त भृष्टाचार एवं अन्य क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले के जिला सचिव अर्जुनलाल के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये हैं।

अर्जुन लाल ने संवाददाता को बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में धांधली का चरमसीमा पर बोल बाला है, बड़े पैमाने पर बीस से तीस हजार तक लाभार्थियों से रूपये लेकर आवास दिये जा रहे हैं। नगर क्षेत्र में उन लाभार्थियों को पात्र माना गया है जिनके पास दो मंजिला मकान व चौपहिया वाहन तक है। दसियों साल से कार्य कर रहे नगर पंचायत हरगाँव के संविदा कर्मचारियों की अभी तक किसी भी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालयों मे कार्य करने वाली रसोईयों से बेगार ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक इन समस्याओं की जांच का आदेश नहीं होता है तब तक धरना जारी रहेगा।
धरने में मुख्यरूप से जमील, मोबीन, गयाप्रसाद, वहीम, छोटकन्न, मंजूर सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version