मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष पर विधायक टिकट आवंटन के लिए पैसे लेने का आरोप लगाने वाली आप की ज़िला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि शेख ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय रघुवंशी सहित कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र महाजन, पूर्व विधायक हमीद क़ाज़ी, सीनियर कांग्रेस नेता मोहम्मद इकराम गब्बु सेठ, पार्षद मेहमूद रज़ा, दगड़ू चौकसे सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के समाचार प्राप्त हुए हैं। सभी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर श्रीमती रश्मि शेख का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें जिला सचिव बनाया गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि आप की पूर्व नेता ने प्रायोजित साज़िश के तहत एमएलए के टिकट के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाकर माहौल तैयार किया था ताकि ब्यान बाज़ी के बाद कांग्रेस में जाने का सम्मानजनक रास्ता और तरीक़ा हासिल हो जाए।
