देश के प्रत्येक गांव में पहुंची है प्रधानमंत्री आवास योजना: अवस्थी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

देश के प्रत्येक गांव में पहुंची है प्रधानमंत्री आवास योजना: अवस्थी | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील
मोहम्मदी में हिंदू युवा वाहिनी व अटल सेना के द्वारा क्षेत्र के गांव मुर्तजा अली नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अवध प्रांत के प्रचार प्रसार विभाग के संयोजक श्याम किशोर अवस्थी रहे। कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया गया।

धौरहरा लोकसभा की मोहम्मदी विधानसभा के पसगवां मंडल में हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा मुर्तजाअली नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अवध क्षेत्र के प्रचार प्रसार व निर्माण विभाग के संयोजक श्याम किशोर अवस्थी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने तमाम जनहितकारी योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ देश के प्रत्येक गांव में ग्रामीणों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देश के प्रत्येक गांव में आवासों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम करती है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस सरकार का उद्देश्य है। इस अवसर पर श्याम किशोर अवस्थी ने ग्रामीणों की आवास शौचालय राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को सुना तथा उन समस्याओं के निस्तारण के लिए उच्चाधिकारियों से बात कर उन्हें अवगत कराया। कार्यक्रम में पसगवां मंडल अध्यक्ष अनिल शुक्ला, देव शरण अवस्था, राज किशोर मिश्रा, वंश श्रीवास्तव, अंकित सिंह, संजीव सिंह व सभी बूथ अध्यक्ष तथा कार्यकता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version