भागलपुर जिला के कहलगांव के ओगोरी गांव में नंदन विद्या विहार का 7वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार) NIT:

भागलपुर जिला के कहलगांव के ओगोरी गांव में नंदन विद्या विहार का 7वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया | New India Times

भागलपुर जिला के कहलगांव के ओगोरी गांव में आज नंदन विद्या विहार का 7वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कहलगांव विधायक सदानंद सिंह पूर्व अध्यक्ष विहार विधानसभा, नेता काग्रेंस विधायक दल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

श्री सिह ने अपने संबोधन में सरकारी स्कूलों की तुलना प्राईवेट स्कूलों से किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के शिक्षा का स्तर बहुत ही नीचे हो गया है, वहीं प्राईवेट स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिया जा रहा है। शिक्षा को लेकर वर्तमान नीतीश कुमार सरकार को कोसते हुए श्री सिह ने कहा कि बिहार में शिक्षा का स्तर पिछले 10 वर्षों से काफी निम्न हो गयी है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के कार्य में गुण नहीं है।

भागलपुर जिला के कहलगांव के ओगोरी गांव में नंदन विद्या विहार का 7वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया | New India Times

ई० शुभानंद मुकेश ने कहा कि बिहार सरकार ने शैक्षणिक कार्य पर प्रति बच्चे के ऊपर खर्च करने का टारगेट 5000/ रु रखा है। वहीं दूसरे स्टेट केरल को लिया जाय तो वहां प्रति बच्चे के उपर 30000/ रु० के करीव खर्च किया जाता है। एसे में दूसरे स्टेट के बच्चों को पढने में सुविधा ज्यादा मिल रहा है। इस तुलना में बिहार बहुत पीछे है।

इस सातवें वार्षिकोत्सव पर जन- गण मन अधिनायक जय हे। जय हो..जय हो…।। जैसे रंगारंग कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

उपस्थित अतिथि मु० शहबाज आलम मुन्ना, प्रवीण कुमार राणा, मदन मोहन सिंह, भोला प्रसाद साह, आनंदी यादव, ब्रजभूषण मंडल, अर्जुन मंडल, जयप्रकाश महलदार, अमित सरखेल, कृष्णा, अभिषेक आनंद, मु आजाद गुड्डू, तथा सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

मंच संचालन श्री ब्रजनंदन कुमार एवं अतिथियों का स्वागत नंदन विद्या विहार के प्रचार्य श्री बासुकी नंदन ने बुके दे कर किया साथ ही स्कूल के तमाम शिक्षक सहयोग कर रहे थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version