20 नवम्बर को झाबुआ जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे चुनावी सभा को संबोधित | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

20 नवम्बर को झाबुआ जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे चुनावी सभा को संबोधित | New India Times

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधानसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए 20 नवम्बर को झाबुआ जिला मुख्यालय पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में झाबुआ,आलीराजपुर, धार जिले की 11 विधान सभा क्षेत्र के लोग हजारों की संख्या में शामील होगें, उक्त जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने रविवार को कालेज मार्ग स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा के चुनाव कार्यालय में इसके पूर्व श्री झा द्वारा धार झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले के पार्टी प्रत्याशियों एवं पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में आवश्यक निर्देश भी दिये गये। पत्रकारों से रूबरू होकर श्री झा ने बताया की प्रधानमंत्री की सभा में 11 विधानसभा क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। इसमें झाबुआ संसदीय क्षेत्र के 8, धार एवं अलिराजपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। बैठक में धार, झाबुआ व अलिराजपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष सहित विधानसभा प्रत्याशी मोैजुद थे। श्री झा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में लाखों ग्रामीण, आदिवासी सम्मिलित होकर विश्वास दिलाएंगे कि जिस तरह 2013 में सभी विधानसभा की सीट जीतकर दी थी इस बार भी सारी विधानसभा जीतकर ऐतिहासिक परचम लहराएंगे। पत्रकारों के द्वारा किए गए सवालों के जवाब पर झा ने कहा कि रूठे बागियों को समय आने पर मना लेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज बागी बगावत पर उतारू उम्मीदवारों ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप मे नामांकन भर दिया है, उन्हे मनाने के सवाल पर श्री झा ने कहा की 1952 सें लोग रूठते थे ओर उन्हें मना लिया जाता था, तो 2018 मे भी मना लेंगे एक कार्यकर्ता से की गई चर्चा के बारे मे उन्होने बताया की कार्यकर्ता नाराज नहीं है, थोडे निराश जरूर है, उनकी नाराजगी दूर कर दी जायेगीं पत्रकारों के द्वारा वर्तमान विधायक शांतिलाल बिलवाल की टिकट काटने का कारण पूछे जाने पर उन्होने कहा की यह पार्टी का निर्णय है। श्री बिलवाल भी हमारे है ओर हम उनकी पूरी चिंता करेंगे।
भाजपा उम्मीदवार जी एस डामोर के विधानसभा क्षेत्र के 193 के चुनाव कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता मे पेटलावद प्रत्याशी निर्मला भूरिया, थांदला प्रत्याशी कलसिंह भाबर, अलिराजपुर प्रत्याशी नागरसिंह चैहान, झाबुआ प्रत्याशी जीएस डामोर,सहित वरिष्ठ भाजपा नेता व लोकप्रिय समाजसेवी ब्रजेन्द्र चुन्नु शर्मा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष ओपी राय, पंकज चैहान सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजुद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version