रायसेन जिला चिकित्सालय में डयूटी पर नर्सों के मोबाइल इस्तेमाल से डाक्टर और मरीज परेशान | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​रायसेन जिला चिकित्सालय में डयूटी पर नर्सों के मोबाइल इस्तेमाल से डाक्टर और मरीज परेशान | New India Timesमोबाइल फोन जो आज लोगों के दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है, वही कभी-कभी दूसरों के लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है। खास कर ऐसे समय में जब कोई किसी अहम काम के लिए मोबाइल पर बात करने वाले से मिलना या कोई अहम काम करवाना चाहता है लेकिन उसे मोबाइल पर व्यस्त होने के कारण लम्बे समय तक इंतजार करना पडता है। अगर यह मामला किसी अस्पताल में पेश आए तो काफी गंभीर और चिंता का कारण बन सकता है। ऐसा ही एक मामला रायसेन जिला चिकित्सालय में सामने आया है जहा नर्स मोबाइल पर बात करने में व्यस्त है और डाक्टर बेचारा इंजेक्शन ढूंढ-ढूंढ कर परेशान हो रहा है और मरीज डॉक्टर के इंतजार में परेशान हो रहे हैं।​रायसेन जिला चिकित्सालय में डयूटी पर नर्सों के मोबाइल इस्तेमाल से डाक्टर और मरीज परेशान | New India Timesमध्यप्रदेश के रायसेन जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां नर्स अपने मोबाइल में बिजी है और मरीज व डाक्टर परेशान हैं। जो नर्स का काम होता है वह डॉक्टर कर रहे हैं और डॉक्टर के इंतजार में मरीज परेशान हो रहे हैं, जबकि डॉक्टर को ओपीडी में होना चाहिए मगर डॉक्टर वैक्सीन ढूंढने में लगे हुए हैं जो नर्स का काम है और नरस अपने मोबाइल में मशगूल है। ऐसा ही मामला कैमरे में कैद हुआ है जिसमें नर्स को मोबाइल पर बात करते हुए मशगूल दिख रही है और डाक्टर वैक्सीन का इंजेक्शन तलाश कर रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version