मध्यप्रदेश में भाजपा को लगा झटका: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल | New India Times

पियूष मिश्रा/अश्वनी मिश्रा,भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश में भाजपा को लगा झटका: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल | New India Times

मध्य प्रदेश भाजपा को करारा झटका देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह के भाई संजय सिंह टिकट न मिलने से नाराज थे। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं।

बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट से मांग रहे थे टिकट

मध्यप्रदेश में भाजपा को लगा झटका: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल | New India Times

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले सत्तारूढ़ बीजेपी को करारा झटका लगा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।कांग्रेस की सदस्यता लेते वक्त उनके साथ में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। मध्य प्रदेश में तीन बार के सीएम रह चुके शिवराज के लिए व्यक्तिगत तौर पर यह और भी बड़ा झटका है। उधर कांग्रेस में शामिल होने पर संजय सिंह ने कमलनाथ की खूब तारीफ भी की। बताया जा रहा है कि संजय सिंह बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट से टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे थे जबकि कल ही भाजपा ने अपने 177 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

राज नहीं नाथ की जरूरत

संजय सिंह ने यहां कहा कि मध्य प्रदेश को अब ‘राज’ की नहीं ‘नाथ’ की जरूरत है। संजय शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह के भाई हैं। बताया जा रहा है कि संजय सिंह टिकट न मिलने के चलते अपने जीजा और पार्टी से नाराज थे। बता दें कि 28 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version