मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

पुसद नगरपालिका लोकसुविधा के काम में असफल रही है, इसका निषेध करने के लिए पार्षद साकिब शाह ने मशाल आंदोलन से जनता का ध्यान खिंचा. लेकिन पालिका की सभा के पहले पालिका क्षेत्र में धांदली करने के आरोप से पुलिस ने इन्हे स्थानबध्द किया।
पुसद नगर पालीका में राष्ट्रवादी और कांग्रेस की सत्ता है। इन्हें दो वर्ष पुर्ण हुए है लेकिन इस दौरान लोकहित के कार्य नहीं हुए ऐसा आरोप साकिब शाह ने लगाया है। पुसद शहर में स्ट्रीट लाइट कब लगेंगे, मुस्लीम शादीखाना का काम रूका हुआ है वह कब पुर्ण होगा,डाॅ .आंबेडकर सांस्कृतिक भवन का काम कब पुर्ण होगा आदि सवालों के जबाब पालीका दे इसके लिए शाह ने शिवाजी चौक से मोर्चा निकिाला जिसमें उनके समर्थक भी शामिल हुए। इस दौरान पार्षद साकिब शाह को पुलिस ने हिरासत में लिया।
