पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बलिदान दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयन्ती | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बलिदान दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयन्ती | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 34वां शहीद दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143 वीं जन्म जयंती पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया के कार्यलय पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय निर्माण एवं देश को अपना पुरा जीवन समर्पित कर दिया था। स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी विषम परिस्थितियों में देश में अददोष रचना की और कार्यों को अंजाम दे के राष्ट्री निर्माण में अहम भूमिका निभाई और राष्ट्रीय को परमाणु सम्पन्न बनाकर पुरे विश्व के अग्रणी देशो की कतार में खड़ा किया है। इसी प्रकार सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता सूत्र में बाधा तथा देशी रियासतों का भारत मे विलय कर के एक मजबूत भारत बनाया इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्री यामीन शेख, मेहबूब सुलेमान, विक्की डोडियार, राणजी गणावा, समसु डामोर, अली असगर बोहरा, युथ कांग्रेस आई टी सेल जिला उपाध्यक्ष शाहरुख खान, अरुण ओहरी, रोशन बारिया युथ कांग्रेस, बहादुर हटिला, अर्जुन डामोर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version