"हमारे काम का जनता ने दिया है इनाम," बीजेपी की जीत पर बोले मुख्यमंत्री;  जीत के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने फडणवीस को किंगमेकर करार दिया | New India Times

मकसूद अली, नागपुर(महाराष्ट्र), NIT;  ​"हमारे काम का जनता ने दिया है इनाम," बीजेपी की जीत पर बोले मुख्यमंत्री;  जीत के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने फडणवीस को किंगमेकर करार दिया | New India Timesपूरे महाराष्ट्र में हुए महानगर पालिका व अन्य निकाय चुनावों में मिली बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उत्साहित होते हुए कहा कि ” हमारे काम का जनता ने दिया है इनाम “।​"हमारे काम का जनता ने दिया है इनाम," बीजेपी की जीत पर बोले मुख्यमंत्री;  जीत के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने फडणवीस को किंगमेकर करार दिया | New India Timesमहाराष्ट्र राज्य भर में गुरुवार को आये मुंबई, नागपूर व अन्य निकाय के  चुनाव के परिणाम में भाजपा को जो बडी जीत मिली है इससे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक कद भी बढ़ गया है। नागपुर में मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद जनता का आभार व्यक्त करने खुद मुख्यमंत्री अपने गृह नगर पहुंचे। नितिन गड़करी के निवास स्थान में आयोजित अभिनदंन समारोह में चुन कर आये नगरसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जनता का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य सरकार द्वारा जनता के बीच किये जा रहे विकास कार्यों ने जनता से विश्वाश जताया है उसी की प्रतिक्रया के रूप में चुनाव परिणाम सामने आए हैं।​"हमारे काम का जनता ने दिया है इनाम," बीजेपी की जीत पर बोले मुख्यमंत्री;  जीत के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने फडणवीस को किंगमेकर करार दिया | New India Timesकेंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने स्थानीय निकाय चुनाव में मिली जीत के लिए मुख्यमंत्री को किंगमेकर करार दिया। गड़करी ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसी अभूतपूर्व सफ़लता पार्टी को प्राप्त हुई है। मुंबई से लेकर नागपुर तक पार्टी की ताकत बढ़ाने का काम नागपुर के सुपुत्र फडणवीस ने किया है। यह जीत न सिर्फ पार्टी को मजबूत करेगी बल्कि इससे विकास को भी गति मिलेगी। इस जीत से जहां बीजेपी खेमे में खुशी का माहौल है वहीं कांग्रेस-एनसीपी खेमे में मायूस फैल गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version