इजतिमा में शिरकत करने जा रहे व्यक्ति की चलती ट्रेन से कूदने से मौत | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इजतिमा में शिरकत करने जा रहे व्यक्ति की चलती ट्रेन से कूदने से मौत | New India Times

मौत कब और कैसे और कहां और किसको अपनी आग़ोश में लेले, इस पर सोचा भी नहीं जा सकता है, इस का एक जीवंत उदाहरण देखने को मिला है। भैया (45) पिता फिरोज बारबर, निवासी डाउद पूरा बुरहानपुर ट्रेन के माध्यम से बुरहानपुर से खंडवा जा रहा था। ट्रेन में नींद लगी और वह खंडवा पार होगया। खंडवा स्टेशन पार होने के बाद नींद खुलने पर जब ट्रेन में बैठे यात्रियों से उक्त भैया नामक व्यक्ति ने पूछा कि खंडवा स्टेशन आया क्या? जब यात्रियों ने कहा खंडवा स्टेशन चला गया तो नींद के झोंके में घबराकर चलती ट्रेन से वह कूद गया जिस की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खंडवा जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके लाश परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version