मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

चुनावी आचार संहिता के प्रतिबंधों का लाभ उठाते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस अधिकारियों की मदद से आज शाम मेन पोस्ट ऑफिस के पास स्थित चौपाटी पर खड़े ठेले वालों पर औचक कार्यवाही करते हुए 14 नग घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए, जिसका व्यवसायिक उपयोग अपने हित लाभ के लिए इन चौपाटी पर खड़े ठेले वालों द्वारा किया जा रहा था। सभी जानते हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग प्रतिबंधित है।
