कहलगांव एसएसवी कॉलेज में एनटीपीसी सतर्कता विभाग द्वारा "भ्रष्टाचार मिटाओ नया देश बनाओ" विषय पर आईक्यूएसी सेमिनार का किया आयोजन | New India Times

Edited By Atish Deepankar, पटना (बिहार), NIT:

कहलगांव एसएसवी कॉलेज में एनटीपीसी सतर्कता विभाग द्वारा "भ्रष्टाचार मिटाओ नया देश बनाओ" विषय पर आईक्यूएसी सेमिनार का किया आयोजन | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव एसएसवी कॉलेज में एनटीपीसी सतर्कता विभाग द्वारा भ्रष्टाचार मिटाओ नया देश बनाओ विषय पर आईक्यूएसी सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ पवन कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय सतर्कता आयोग द्वारा निर्देशित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत किया गया है।

कहलगांव एसएसवी कॉलेज में एनटीपीसी सतर्कता विभाग द्वारा "भ्रष्टाचार मिटाओ नया देश बनाओ" विषय पर आईक्यूएसी सेमिनार का किया आयोजन | New India Times

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ जयन्त सिंह ने किया। इस अवसर पर एनटीपीसी के एचआर विभाग के प्रमुख एजीएम प्रभात राम, सतर्कता विभाग के प्रमुख हिटलर वोरा, अधिकारी एन एन पांडे, सतर्कता सहायक मनोज कुमार मंच पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉ जयन्त सिंह ने उपस्थित लोगों को सतर्कता संदेश पढ़ कर सुनाया और भ्रष्टाचार उन्मूलन शपथ दिलवाई । सतर्कता अधिकारी हिटलर वोरा, एजीएम प्रभात राम, डॉ जयन्त सिंह, डॉ शत्रुघ्न कुमार आदि ने सेमिनार में अपने -अपने विचार रखे।

कहलगांव एसएसवी कॉलेज में एनटीपीसी सतर्कता विभाग द्वारा "भ्रष्टाचार मिटाओ नया देश बनाओ" विषय पर आईक्यूएसी सेमिनार का किया आयोजन | New India Times

डॉ व्यास नारायण भारद्वाज, प्रो अनादि प्रसाद, प्रो नमन कुमार सहित कई उपस्थित थे। चहल्लुम के छुट्टी के बावजूद एनसीसी कैडेट और छात्र संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ पवन कुमार सिंह ने की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version