आबिद कुरेशी, आगरा (यूपी), NIT:

रुनकता में इस्लामिक नाॅलेज कम्पटीशन 28 अक्टूबर इतवार को कराया गया जिसमें प्रधम आने वाली बच्ची को 1100 रुपये का इनाम दिया गया और बच्चों को ईमान देकर उनकी हिम्मत अफ़ज़ाई की गई।
रुनकता तहसील किरावली के बच्चों ने इसमें भाग लिया। मुख्य अतिथि जनाब बंटी सिकरवार प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुफ़्ती शफीकुर्रहमान साहब, उपाध्यक्ष आबिद कुरेशी, सेक्रेटरी रोहिल क़ुरैशी और फ़ैज़ ए आम स्कूल के प्रधानाचार्य मुश्ताक़ क़ुरैशी, उप प्रधानाचार्य आरिफ क़ुरैशी मौजूद रहे।
