शिवपुरी शहर में स्टूडेंट्स गैंग का आतंक, महावीर ट्रांसपोर्ट पर लगभग 50 युवकों बोला धावा, मारपीट में दो कर्मी घायल, एक ग्वालियर रेफर | New India Times

संदीप शुक्ला, शिवपुरी (मप्र), NIT:

शिवपुरी शहर में स्टूडेंट्स गैंग का आतंक, महावीर ट्रांसपोर्ट पर लगभग 50 युवकों बोला धावा, मारपीट में दो कर्मी घायल, एक ग्वालियर रेफर | New India Times

इन दिनों शिवपुरी शहर में रंगदारी का माहौल जमकर चल रहा है। शहर में लगातार कुछ स्कूली लड़के गिरोह बनाकर जमकर हंगामा कर रहे हैं जिन्हें पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने के आरोप लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आधा सैंकडा युवकों ने एक राय होकर महावीर टांसपोर्ट पर जमकर हंगामा करते हुए मारपीट कर जमकर तोडफोड कर दी। परंतु यहां भी अजीव हालात निर्मित हो गए। पुलिस ने इस मामले में महज मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़ितों को चलता कर दिया। इस घटना में घायल एक कर्मचारी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार नवाब सहाब रोड के पास स्थिति महावीर टांसपोर्ट पर मुनीम देवेन्द्र शर्मा पुत्र बाल गोविंद शर्मा निवासी कष्ण पुरम कॉलोनी का किसी बात को लेकर दीपक सेंगर,जंडेल रावत,नीरज रावत और खगेन्द्र शर्मा से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसी कहा सुनी के चलते चारों आरोपी अपने लगभग आधा सेकडा साथियों के साथ महावीर टांसपोर्ट पर जा पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए तोडफोड प्रारंभ कर दी। इस तोडफोड का जब मुनीम देवेन्द्र शर्मा ने विरोध किया तो आरोपीयों ने जमकर मारपीट कर दी। इस विवाद में अतुल तिवारी जब युवक को बचाने आया तो आरोपीयों ने इसके साथ भी जमकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत करने पीडित पक्ष कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने महज मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर इन्हें चलता कर दिया।
बताया गया है कि शहर में एक स्टूडेंट्स का गिरोह सक्रिय है जिसमें शहर के लगभग आधा सैकडा छात्र हैं जो कि अपने गांवों से शहर में पढाई के लिए आए हुए हैं लेकिन वह इस गैंग में शामिल होकर शहर में आंतक का पर्याय बने हुए हैं। उक्त सभी लोग हमेशा एक साथ रहते हैं और शहर के लोगों को रंगदारी दिखाकर मारपीट करते हैं।
हर बार यह पुलिस की शह होने के चलते इन पर मुकदमा कायम नहीं हो पता है जिस कारण वह अपनी हरकतों से बाज ही नहीं आ रहे हैं। बीते रोज भी उक्त लोगों ने शहर के एक व्यापारी के साथ भी गालीगलौच की थी। बताया गया है कि बीते रोज इस गिरोह के लोगो ने सब्जी मण्डी में भी जमकर हंगामा किया था। हांलाकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उक्त लोग रफू चक्कर हो जाते है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version