मेघनगर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में 5 नवंबर से 15 दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी शिविर का होगा आयोजन, जर्मनी के एक दर्जन डाॅक्टर देंगे सेवाएं | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में 5 नवंबर से 15 दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी शिविर का होगा आयोजन, जर्मनी के एक दर्जन डाॅक्टर देंगे सेवाएं | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर जीवन ज्योति हॉस्पिटल में फिर 15 दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी शिविर में 5 नवंबर से जीवन ज्योति हॉस्पिटल, रोटरी क्लब अपना, कैथोलिक डायसिस झाबुआ, व जिला प्रशासन के सहयोग से जर्मनी के डॉक्टर लगातार 15 दिनों तक निःशुल्क सेवाएं देंगे।

जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डायरेक्टर फादर थॉमस ने बताया कि पिछली बार सात दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया था, उस शिविर को शिखर तक पहुंचाने में पत्रकारो की अहम भूमिका रही थी, बड़ी दूर दूर से लोग आए थे और शिविर का लाभ लिया था इसलिए पत्रकारों को धन्यवाद शुक्रिया। आगे बताया गया कि जर्मनी के 12 डॉक्टर्स व 3 असिस्टेंट के साथ हमारे यहां के डॉक्टरों से लेकर कर्मचारी तक इस शिविर में सेवाएं देंगे। इस शिविर में हर तरह की जांच निःशुल्क होगी।

मेघनगर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में 5 नवंबर से 15 दिवसीय प्लास्टिक सर्जरी शिविर का होगा आयोजन, जर्मनी के एक दर्जन डाॅक्टर देंगे सेवाएं | New India Times

शिविर के चलते मरीजों के साथ मनाया जाएगा दीपावली पर्व

रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेश प्रजापत ने बताया कि लगातार 6 माह तक मशक्कत करने के बाद प्लास्टिक सर्जरी शिविर को करने के लिए हरी झंडी मिली है। जर्मनी से डॉक्टरों की टीम 4 नवंबर को आ जाएगी और 5 नवंबर को औपचारिक शिविर का शुभारंभ होगा। 9 तारीख से शिविर मूल रूप लेगा और 14 को समापन होगा। बिशप स्वामी बशील भूरिया ने बताया कि मुझे खंडवा प्लास्टिक सर्जरी शिविर में बुलाया गया था और मैं वहां पहुंचा तो जर्मनी की टीम शिविर में सेवाएं दे रही थी तब मेरे मन में खयाल आया कि क्यों ना हम भी हमारे यहां इस शिविर का आयोजन कर पीड़ित मानव की अधिक से अधिक सेवा करें। मानवी भावना से इस प्लास्टिक शिविर का अधिक से अधिक गरीब लोगों को फायदा होगा, यहां कोई जाति बंधन का भेद भाव नहीं है सिर्फ मानव सेवा ही हमारा उद्देश्य है। रोटरी क्लब अपना के संरक्षक भरत मिस्त्री ने बताया कि पिछली बार जो मरीज इस शिविर से वंचित रह गए हैं उन्हें प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी, रजिस्ट्रेशन का कार्य चालू है अधिक से अधिक इस शिविर का लाभ गरीब तबके के लोगों को मिले ऐसा हमारा प्रयास रहेगा। डॉ किशोर पडवाल ने पत्रकारों को प्रेस वार्ता में बताया कि पिछली बार जो प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन हुआ था उस शिविर का मैं साक्षी हूं, गजब की मेहनत है जर्मनी के डॉक्टरों की, लगातार बिना रुके घंटों ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन करने के दौरान भूखे प्यासे अपने कार्य को अंजाम देते हैं भोजन तक नही करते, ऑपरेशन थिएटर में ही चाय काफी बिस्किट लेकर लगातार कार्य करते रहते हैं। उनके द्वारा की जाने वाली मानव सेवा को में सलाम करता हूं साथ ही उनके जो ऑपरेशन के हो जा रहे हैं वह भी गजब के हैं। फादर सिल्वेस्टर ने बताया कि सात दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ था तब हमारे स्टाफ के समस्त पदाधिकारियों कर्मचारियों ने भी काफी सेवाएं दी थी, आप और हम लोगों की मेहनत और लगन से शिविर सफल होते हैं, गरीब पीड़ित मरीजों को इन शिविरों का लाभ मिलता है। प्लास्टिक सर्जरी शिविर निःशुल्क है इसका अधिक से अधिक लाभ गरीबों को मिले ऐसी हमारी भावनाए है।

प्रेस वार्ता में प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अधिकांश साथी उपस्थित थे। पत्रकारों का परिचय भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री निलेश भानपुरिया ने करवाया। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक हाजी जनाब सलीम शेरानी, रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, दशरथ सिंह कट्टा, भूपेंद्र बरमंडललिया, प्रकाश भंडारी, फारूक सेरानी, प्रकाश प्रजापत, मनीष जैन, सुमित मुथा आदी पत्रकार उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version