ऐक्सीलेंस काॅलेज परिसर सीकर में बेटियों के लिये बना विश्व स्तरीय नया बास्केटबॉल ग्राऊंड | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर (राजस्थान), NIT:

ऐक्सीलेंस काॅलेज परिसर सीकर में बेटियों के लिये बना विश्व स्तरीय नया बास्केटबॉल ग्राऊंड | New India Timesराजस्थान में महिला शसक्तीकरण अवार्ड से सम्मानित एक मात्र पुरुष वाहिद चौहान ने अंतरराष्ट्रीय मापदण्डों के अनुसार ऐक्सीलेंस काॅलेज परीसर में विश्व स्तरीय बास्केटबॉल ग्राऊंड बनाकर सीकर की बेटियों के खेलने के लिये एक सादे समारोह के बाद सुपूर्द कर दिया।

सीकर में खासतौर पर सालों से बेटियों के लिये अलग से अंतरराष्ट्रीय मापदण्डों के अनुसार एक सुसज्जित बास्केटबॉल ग्राऊण्ड की चली आ रही कमी को पूरा करने के लिये कोच खुर्शीद हुसेन शेख के हाथों व स्थानीय प्रबंध समिति की मौजूदगी में फिता काटकर बेटियों के खेलने के लिए सुपुर्द करने पर ऐक्सीलेंस फाऊंडेशन के चेयरमैन वाहिद चौहान की शहर में सभी स्तर पर भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

ऐक्सीलेंस काॅलेज परिसर सीकर में बेटियों के लिये बना विश्व स्तरीय नया बास्केटबॉल ग्राऊंड | New India Timesहालांकि ऐक्सीलेंस गलर्स स्कूल व कालेज में पहले से बास्केटबॉल ग्राऊण्ड मौजूद होने के कारण यहां की छात्राओं ने राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर के टुरनामेंटस में अपना लोहा मनवाते हुये काफी दफा ख्याति पाई है।लेकिन मौजूदा दौर की जरूरत को समय से पहले भांपकर जिस तरह से लाखों रुपये खर्च करके वाहिद चौहान ने उक्त विश्व स्तरीय बास्केटबॉल ग्राऊण्ड बनाने के बाद इदारे की छात्राओं से विश्व स्तर पर खेलते हुये सीकर का नाम ऊंचा करने की उम्मीद खेल समीक्षक करने लगे हैं।

ऐक्सीलेंस काॅलेज परिसर सीकर में बेटियों के लिये बना विश्व स्तरीय नया बास्केटबॉल ग्राऊंड | New India Times

कुल मिलाकर यह कि अपने गाढे पसीने की कमाई लगाकर सीकर की बेटियों के लिये शिक्षा के साथ आला दर्जे की निःशुल्क खेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये जुनूनी शख्स वाहिद चौहान की जितनी तारीफ की जाये वो कम है। जबकि मोटी फीस लेने वाले शैक्षणिक इदारों की तो बात अलग छोड़ने के बाद भी देखते है कि सरकार भी हमारे से विभिन्न करों से प्राप्त धन से ही खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाती आ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version