हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ सीतापुर (यूपी), NIT:

मतदाता जागरूकता अभियान शीर्षक पर एक कार्यक्रम सेन्ट बिलाल कानवेन्ट B.T.C गनेशपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजसेवी मो० हसीन अंसारी ने अपने संबोधन में बताया 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी छात्र-छात्राओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराए क्योंकि वोट हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है कि आप अपना और अपने परिवार के वह सदस्य जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं उनका नामांकन फार्म भरकर विद्यालय पर ही जमा कर दें। इसके अलावा उन्होंने बताया हर ग्राम सभा स्तर पर एक नोडल ऑफिसर की नियुक्ति की गई है जो अपनी ग्राम सभा में वोटर जागरूकता के साथ-साथ नामांकन की सभी जानकारियां ग्राम वासियों को प्रदान करेगा।
कार्यक्रम का संचालन भुपेन्द्र सिंह वे किया और अपने उद्बोधन में बताया कि रविवार को आप के बूथ पर महिलाओं एवं विकलांगों का एक विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। और इसके साथ-साथ महिलाओं एवं छात्राओं को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में मो0 हसीब खांन, शकील अहमद अंसारी, सूरज वर्मा सबीना बानो, ज्ञानेंद्र, मोहम्मद अरशद, भूपेंद्र सिंह आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
