मध्य प्रदेश मीडिया संघ भोपाल ने जनसंपर्क आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश मीडिया संघ भोपाल ने जनसंपर्क आयुक्त को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयंत ठाकरे ने दीपावली के त्योहार को देखते हुए जनसम्पर्क आयुक्त पी नरहरि जी को ज्ञापन देकर मांग की है कि आपके विभाग ने 15 अगस्त 2018 को लागू पत्र-पत्रिकाओं को विज्ञापन दिया था जिसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। 5 नवंबर से दीपावली पर्व आरंभ होने जा रहा है इस कारण लघु पत्रिकाओं के विज्ञापन के बिल का भुगतान दीपावली से पूर्व करने का आग्रह करें । जिसे जनसंपर्क आयुक्त ने स्वीकारते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया । मीडिया संघ की दूसरी मांग यह भी थी कि भोपाल से प्रकाशित भु जनसत्ता समाचार पत्र के संपादक श्री नासिर खान जी की माता जी का एवं पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है।जिन का उपचार चल रहा है । वह लगभग 4 महीनों से आर्थिक सहायता के लिए जनसंपर्क संचनालय का चक्कर लगा रहे थे पर उनकी कोई मदद नहीं की गई उस पर भी जनसंपर्क आयुक्त ने आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मध्य प्रदेश मीडिया संघ के प्रतिनिधि मंडलों में से 24 बंधु शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version