आदर्श गांव मैं पहुंची जांच टीम, विकास कार्यों का किया निरीक्षण | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आदर्श गांव मैं पहुंची जांच टीम, विकास कार्यों का किया निरीक्षण | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के उखरी खुदागंज के आदर्श गांव नवादा दरों बस्त में केंद्र सरकार की टीम ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी करते हुए गांव का निरीक्षण किया।

विकासखंड खुदागंज के गांव नवादा दरों बस में बुधवार को पहुंची 2 सदस्यों की टीम में नेशनल लेवल मानीटर आरके राय बा मूलचंद तिवारी शाहजहांपुर के जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से विधिवत जानकारी कर उनका स्थलीय निरीक्षण किया योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना मनरेगा शौचालय सहित गांव में सीसी रोड खड़ंजा आदि का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी की उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में बने आंगनबाड़ी केंद्र का स्टीमेट मांगा जो नहीं मिल सका जिसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों को देखा और लाभार्थियों से जानकारी की जिनमें प्रेमा देवी पत्नी सोनपाल मुन्नी देवी पत्नी वेदपाल संजीव पुत्र बेचेलाल अखिलेश पुत्र रमेश बा हेतराम पुत्र जोगराज के आवासों को देखा जहां हेतराम से इतना बड़ा मकान बनाने के बारे में पूछा तो हेतराम ने बताया कि ₹50000 अपने पास से भी लगाया है गांव में वित्तीय वर्ष 2018 19 में मात्र ₹24000 का मनरेगा में कार्य कराया गया मेन रोड से सुनील आचार्य जी के मकान तक बने सीसी रोड का निरीक्षण किया जहां सीसी रोड के नीचे से काली पन्नी दिखाई दे रही थी जिस पर नाराजगी जताई वही नेडा के तहत गांव में लगे सूर्य ऊर्जा पैनल सहित गांव में खड़ंजा भी देखा गांव की धनवती पत्नी कल्लू ने बताया कि उन्होंने मनरेगा के तहत 46 दिन कार्य किया था जिसका कोई पैसा उन्हें प्राप्त नहीं हुआ ना ही जॉब कार्ड उन्हें मिला है गांव के अनूप अनूप ने बताया की मनरेगा में 24 दिन कार्य किया था जिसका 2 वर्ष बाद भी उन्हें पैसा नहीं मिला है जबकि जॉब कार्ड भी उनके पास नहीं है जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की जांच के दौरान खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार यादव जेई राकेश कुमार वर्मा एडीओ अवनीश चंद्र शर्मा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शकील अहमद कैप्टन अशोक कुमार सिंह अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version