कोयला खदान की छत गिरने से चार मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोयला खदान की छत गिरने से चार मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

नेहरिया में स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) की कोयला खदान की छत गिरने से पांच मजदूर दब गए जिनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोयला खदान की छत गिरने से चार मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

डब्ल्यूसीएल की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति के सदस्य नारायण राव के मुताबिक गुरुवार को सेक्टर नंबर-38 की भूमिगत कोयला खदान में रोजाना की तरह एडवांस टीम के सदस्य काम करने के लिए गए थे। सुबह करीब 11 बजे खदान के अंदर कोयला ढोने वाली मशीन फंस गई।

कोयला खदान की छत गिरने से चार मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल | New India Times

मौके पर मौजूद मजदूरों ने उस मशीन को निकालने का प्रयास किया तभी खदान की छत उन पर गिर गई जिससे पांच मजदूर दब गए। इसकी जानकारी लगने पर रेस्क्यू टीम अंदर पहुंची। वहां से गंभीर घायल दिलीप को दोपहर में निकालकर बड़कुही अस्पताल भेजा शेष चार मजदूरों को शाम तक निकाला जा सका, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मरने वालों में रामप्रकाश, रफीक, राजेश एवं रविशंकर शामिल हैं। चारों के शवों को जिला अस्पताल भेजा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर उनके शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version