मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी भोपाल के मध्य विधानसभा प्रत्याशी फ़राज़ खान के समर्थन में शब्बन चौराहे पर जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता व प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश को शिक्षा के मामले में देश का पहले नंबर का राज्य बनाएगी। दिल्ली में आप की सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी रोजगार के क्षेत्र में जो काम किया है उसी तरह से मध्य प्रदेश का विकास किया जाएगा। मध्य प्रदेश को भाजपा और कांग्रेस ने बारी बारी से दशकों तक लूटा है। इस लूट की राजनीति को खत्म किया जाएगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह, मध्य विधानसभा के प्रत्याशी फ़राज़ खान, नरेला के प्रत्याशी रेहान जाफरी, लोकसभा भोपाल प्रभारी नरेश ठाकुर, मिनहाज आलम समेत सैकड़ों की संख्या में आम जनता के प्रतिनिधि मौजूद थे।
