मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल शहर के प्रभाग क्रमांक 10 तथा कोहीनुर सोसायटी, गुलशन नगर, जफर नगर परिसर में हो रही लोडशेडिंग रोकने की मांग का एक ज्ञापन महाराष्ट्र राज्य विज वितरण कंपनी के कार्यकारी अभियंता यवतमाल को सौपा गया। जेष्ठ पार्षद जावेद अन्सारी के नेतृत्व में पार्षदा ताहेरा बी अब्दुल हबीब, सामाजिक कार्यकर्ता जुल्फेकार अहमद, बब्लीभाई ने यह ज्ञापन सौपा़। गत आठ दिनों से इस परिसर में अनियमित लोडशेडींग हो रही है़, खास कर कोहीनुर सोसायटी, गुलशन नगर, ताज सोसायटी, जफर नगर, इंदिरा नगर, असलम नगर, नागपूर रोड, पांढरकवडा रोड, घाटंजी रोड परिसर में लोडशेडींग का अतिरेक हुआ है। सुबह 6 से 10.45 तथा दोपहर 3 से 6.45 बजे तक लोडशेडीग की जाती है। इस प्रभाग में डेंगु फैला है, लोडशेडींग की तकलीफ छात्र, महिला, मरीजों को होता है़। इस परिसर की लोडशेडिंग तुरंत बंद करें ऐसी मांग इस ज्ञापन में की गई है़।
