बंदूक की नोंक पर ट्रक डकैती को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, आरोपियों में दो सगे भाई शामिल | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

बंदूक की नोंक पर ट्रक डकैती को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, आरोपियों में दो सगे भाई शामिल | New India Times

मोहाडी पुलिस ने बंदूक की नोक पर ट्रक का अगवा करने वाले डकैतों को वाहन में लदी सामग्री के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां पर न्यायाधीश ने उन्हें 29 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में जांच पड़ताल करने के लिए सौंपा दिया है। इस लूटजनी कि वारदात में एक नाबालिग भी शामिल है जो उसके बड़े भाई के साथ ट्रक लूट और अगवा करने के मामले में नामजद आरोपी है। एक आरोपी फरार होने में सफल हो गया है।

बंदूक की नोंक पर ट्रक डकैती को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, आरोपियों में दो सगे भाई शामिल | New India Times

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे मोहाड़ी पुलिस थाने की सीमा अंतर्गत अवधान गांव समीप इंडिका और बाइक सवार अपराधियों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ट्रक की तलाशी लेने पर 19 गोवंश बैलों को देखा और बंदूक की नोक पर ट्रक अगवा कर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वास पांढरे, अपर पुलिस अधीक्षक पानसरे, सीएसपी सचिन हिरे, ज़िला क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पाटील के मार्गदर्शन में मोहाड़ी थाना प्रभारी अभिषेक पाटिल ने मौके ए वारदात का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरे फुटेजों को खंगाला और फिरयादी की जानकारी से संदिग्धों के स्केच बनाकर लूट की वारदात के चंद घंटों में पांच आरोपियों को धर दबोचा जिसमें दो सगे भाई भी शामिल है। पुलिस ने डकैतों के कब्ज़े में से 19 बैल एक ट्रक और पल्सर बाइक बरामद किया है।

नामजद आरोपियों के नाम…

मनोज मछिंद्र शार्दुल(फरार ), सूरज प्रकाश मार्कंड, ऋषिकेश उर्फ बंटी छगन, विशाल प्रवीण सोनोने, हर्षल राजेंद्र, मेटे मुकेश मछिंद्र शार्दुल।

इन्होंने की कार्रवाई…

मोहाड़ी थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटील, सहायक पुलिस निरीक्षक स्वप्निल राजपूत, दिनेश मोरे, ब्राह्मने गोल बैसाने, श्रीकांत पाटील आदि।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version