पिंक रैली निकालकर किया मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पिंक रैली निकालकर किया मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता के लिए पिछले तीन महीने से विशेष मुहिम चलायी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को वोट देने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में लगभग सभी मतदान केन्द्रों पर ईव्हीएम और वीवीपैट मशीन (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) का मॉक प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदेश में वीवीपैट मशीन का आम चुनाव में पहली बार व्यापक पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। वीवीपैट मशीन में 7 सेंकड तक किसे वोट दिया यह दिखाई देगा। एटीएम मशीन की तरह वोट देने के 7 सेकंड बाद वह पर्ची कटकर अपने आप वीवीपैट मशीन में संग्रहीत हो जायेगी। इसके अलावा मेला, सार्वजनिक स्थल, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन और भीड़-भाड़ वाले स्थानों में भी ईव्हीएम और वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में जगह-जगह बैनर, पोस्टर व स्टिकर लगाये जा रहे हैं। परिवहन विभाग द्वारा बसों, ट्रकों और ऑटो रिक्शा में भी बडे़ पैमाने पर बैनर और स्टिकर लगाये गये है। पिंक रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को अपने मताधिकार उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version