अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ झांसी (यूपी), NIT:

बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण को लेकर संघर्षरत सभी घटक दलों को मिलाकर बनाये गये बुन्देलखण्ड संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में चलाये जा रहे अनिश्चित कालीन सामूहिक सत्याग्रह के 37 वें दिनं आज बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण सेना लोक जनशाक्ति पार्टी के साथी सत्याग्रह पर बैठे।
बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण सेना के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि बुन्देलखण्ड राज्य बुन्देलखण्ड वासियों के धड़कन की आवाज है, केन्द्र सरकार को अविलम्ब राज्य बना देना चाहिऐ। उन्होंने कहा जिस तरह से लोगों का जुड़ाव राज्य निर्माण आन्दोलन को मिल रहा है उससे ऐसा प्रतीत होने लगा है कि केन्द्र सरकार दबाव में आयेगी और शीघ्र ही बुन्देलखण्ड राज्य बन जायेगा।
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सौवीर सिंह यादव ने कहा कि हम एनडीए की केन्द्र सरकार के घटक दल हैं उसके बाद भी बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का समर्थन इसलिये कर रहे हैं क्योंकि बिना राज्य बने यंहां का विकास सम्भंव नही है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही लो0ज0पा0 अध्यक्ष रामविलास पासवान जी को बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का समर्थन करने के लिये झांसी आमंत्रित करेंगे।
लोक जनशक्ति के जिला अध्यक्ष नरेश महाजन ने कहा कि 26 नवम्बर को राज्य निर्माण के समर्थन में किये जा रहे झांसी महाबन्द में लो0जा0पा0 सक्रिय भूमिका अदा करेगी एवं व्यपारियों को स्वैच्छा से अपने प्रतिष्ठान बन्द करने के लिए प्रेरित करेंगे। व्यापारियों सहित हर जनमानस बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण का हामी है।
सभा को कार्यक्रम समन्वयक एवं बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल, बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा महासचिव दिनेश भार्गव, बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा प्रवक्ता रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, जवाहर लाल, मलखान सिंह, अशोक सोनी, मकबूल हुसैन सिद्दीकी, लियाकत अली, कुअंर बहादुर आदिम, शमीम राईन, आकाश यादव, बृजेश राय ने भी सम्बोधित किया।
सत्याग्रह में युनुस, बबलू राठौर, विद्या लाल, राजेश यादव, रामदास शाक्या, राजकुमार सिंह पटेल विकास पुरी, नरेश वर्मा, आदि बड़ी संख्या मंे लोग उपस्थित रहे।
संचालन बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनीफ वरिष्ठ पत्रकार ने किया, अन्त में गोलू ठाकुर ने सबका आभार प्रकट किया।
