वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संघठन लखीमपुर की मासिक बैठक जिला कार्यालय मछली कोठी में हुई, जिसमें संघठन के कई विषयों पर बात की गई व लोगों को किस तरह उनके अधिकारों का पता चले इस विषय पर सभी सदस्यों ने बात की। मीटिंग में जिलाध्यक्ष योगेश वर्मा ने बतया कि लोगों को अपने अधिकार की पूर्ण जानकारी न होने के कारण वह आपने अधिकारों का सही से प्रयोग नहीं कर पाते है,जिस कारण कई बार वह गलत जगह फंस जाते है । इसीलिए हमारा संघठन ऐसे लोगों को जागरूक करेगा और उनकी हर सम्भव मदद के लिए तैयार रहेगा । बैठक में अपने विचार रखते हुए जिला मीडिया प्रभारी रामाकांत दीक्षित ने बतया कि वह अपनी पूरी लगन से संघठन के लिए कार्य कर रहे है और जो समाज में पीड़ित है जिनकी कोई मदद नहीं करता है, हम व हमारा संघठन उनकी मदद करेगा । जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभाकर शर्मा ने कहा कि हम पीड़ितों की पूरे तन मन धन से मदद करने को तैयार है । इसी क्रम में निघासन तहसील अध्यक्ष दिवाकर त्रिपाठी व उपाध्यक्ष इमरान अहमद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संघठन पूरी तरह से गरीबों व असहायों की मदद की लिये तत्पर्य है और कोई भी पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या संघठन के सामने रखता है तो उसकी पूरी मदद की जाएगी और उन्होंनें जनता से अपील की,कि वह ज्यादा से ज्यादा संघठन में जुड़कर संघठन को मज़बूद करे ओर हमें अपना साथ दे। बैठक में जिलाध्यक्ष योगेश वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभाकर शर्मा , जिला वरिष्ठ मीडिया प्रभारी रामाकांत दीक्षित, निघासन तहसील अध्यक्ष दिवाकर त्रिपाठी, निघासन तहसील उपाध्यक्ष इमरान अहमद सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।
